दिव्यांग हितग्राहियों के उपकरण चिन्हांकन एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन
(विजयराघवगढ़) शासन के निर्देशन में जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ सभाकक्ष में ADIP योजनांतर्गत दिव्यांग हितग्राहियों के उपकरण चिन्हांकन एवं दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पंचायत विजयराघवगढ़, नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवम नगर परिषद कैमोर के हितग्राही उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मति सुधा कोल एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी बृतेश जैन के द्वारा हितग्राहियों को दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

आयोजन में कुल 123 हितग्राहियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाकर एवं 51 हितग्राही का उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया जिसमें एलिम्को प्रतिनिधि, मेडिकल बोर्ड कटनी से विशेषज्ञ डॉ, DDRC सदस्य , सामाजिक न्याय विभाग कटनी के प्रतिनिधि एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों , जनपद पंचायत के सहायक अधिकारी हर्षित असाटी, शरद श्रीवास्तव, बी बी दुबे, पी सी पयासी, सावित्री पेड्रो , कर्मचारीगण एवं बंजारी, चरी, खलवारा, देवरी मझगवां, कलहरा सिंनगोड़ी आदि ग्राम पंचायतो के सरपंच, सचिव इंद्रपाल पटेल, प्रमोद पटेल ,बिकास दत्त मिश्रा हरि शंकर अवस्थी , तेजभान ध्रुव सिंह एवं ग्राम रोजगार सहायक केशव विश्वकर्मा सहित दिब्याग हितग्राहियों की उपस्थिति रही।

✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
