प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुमित्री साकेत के पक्के मकान का सपना किया साकार

सफलता की कहानी

(सीधी)  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाभान्वित हुए हितग्राहियों के चेहरे में प्रसन्नता झलक रही है। शासन प्रशासन के प्रयासों से एक साथ कई हितग्राहियों के स्वयं के पक्के मकान होने का सपना साकार हो रहा है।सीधी जिले के नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड 8 के निवासी सुमित्री साकेत पति रामावतार साकेत भी ऐसे लाभान्वित हितग्राही है, जो कई वर्षों से कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी उनका खुद का पक्का मकान हो जाएगा। उनका कहना है कि कच्चे मकान में रहने, खाने एवं बच्चों के पढ़ने-लिखने में बहुत दिक्कत होती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली पहली किश्त के माध्यम से मैने अपने प्लाट की नींव खुदवाकर तैयार कराई, दूसरी किश्त आई तो मैंने छत डलवाई और तीसरी किश्त प्राप्त होने पर पूरा भवन तैयार हो गया। आवास के तैयार होते ही पूरे परिवार सहित मैंने उसमें प्रवेश ले लिया है। आवास निर्माण उपरांत हम बहुत खुश है। इसके लिए सुमित्री साकेत पति रामावतार साकेत ने प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें