कटनी जिले के 1 लाख 61 हजार से अधिक किसानों को पी.एम.किसान सम्मान निधि की मिलेगी 16वी किस्त

डी.बी.टी के जरिए सीघे किसानों के खाते मे जायेगी राशि

(कटनी) – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 28 फरवरी को कटनी जिले के 1 लाख 61 हजार 702 किसानों को पी.एम.किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि डी.बी.टी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खाते मे पहुंचेगी। जिले की 9 तहसीलों के 1 लाख 61 हजार 702 किसान इससे लाभान्वित होंगे। जिसमें रीठी तहसील के 21 हजार 174 किसान और बड़वारा तहसील के 15 हजार 376 किसान तथा बरही तहसील के 16 हजार 5 किसानों सहित बहोरीबंद तहसील के 23 हजार 264 किसानों को पी.एम.किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त मिलेगी।

            इसके  अलावा कटनी तहसील के 8 हजार 658 किसानों को और विजयराघवगढ के 27 हजार 710 किसानों और ढीमरखेडा तहसील मे 25 हजार 170 किसानों सहित स्लीमनाबाद तहसील में 15 हजार 701 किसानों को और कटनी नगर में 8 हजार 644 किसानों को बुधवार को पी.एम. किसान सम्मान निधि की 16वी किस्त मिलेगी। इनमें से प्रत्येक किसान के खाते में दो हजार रूपये की राशि आयेगी।

            किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रूपये की आर्थिक मदद की जाती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें