स्वयं सेवी संस्थाओं ने किया कलेक्टर का सम्मान

( जबलपुर )

पेडल सैनिटाइजर सिस्टम भेंट

 जनआक्रोश संस्था जबलपुर और रोटरी क्लब वेस्ट और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कलेक्टर श्री भरत यादव को उनके कुशल प्रशासन एवं कोविड-19 संकट से जबलपुर को बचाने के लिए सतत प्रयासों हेतु सम्मान किया गया।  इस अवसर पर जनआक्रोश अध्यक्ष विवेक यादव,सचिव अखिलेश दीक्षित, सुधीर हरिदास ,रुद्र प्रताप सिंह, निर्मल सिंह परिहार, मोहन यादव, डीके सक्सेना, एसपी सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर जनआक्रोश और रोटरी क्लब वेस्ट द्वारा पेडल सैनिटाइजर सिस्टम भेंट किया गया। बताया गया कि जनआक्रोश एवं रोटरी क्लब वेस्ट द्वारा अन्य शासकीय कार्यालय में यही सिस्टम लगाया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें