राजनैतिक दलों, प्रिंटिंग प्रेस और मीडिया कर्मियों की कार्यशाला संपन्न

(कटनी)  लोकसभा निर्वाचन के संबंध मे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों, प्रिंटिंग प्रेस और मीडिया कर्मियों को एम.सी.एम.सी समिति, विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और प्रकाशनों में मुद्रक एवं प्रकाशक के नाम और निर्वाचन व्यय की सीमा की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।  बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर द्वय प्रमोद चतुर्वेदी और विवेक गुप्ता की मौजूदगी मे मास्टर ट्रेनर अनिल बारी द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन में कोई भी अभ्यर्थी अधिकतम 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। वहीं इस दौरान विज्ञापनों के प्रमाणीकरण, पेड न्यूज मामलों की निगरानी हेतु गठित जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी समिति के कार्यप्रणाली की विस्तृत और व्यापक जानकारी दी गई।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें