लोकसभा निर्वाचन 2024 – सीमा पर अवैध परिवहन एवं असामाजिक तत्वों पर हो निगरानी – कलेक्टर श्री प्रसाद

कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व, पुलिस, वाणिज्यकर, आयकर, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और बैंकर्स की बैठक में दिये निर्देश

(कटनी) लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की आचार संहिता लागू होने के बाद आज मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद ने इनफोर्समेंट एजेंसी की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन, डीएफओ श्री गौरव शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते की मौजूदगी रही।  कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष निर्वाचन कराना प्रशासन का उद्देश्य है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अंतर्राज्जीय सीमा पर असामाजिक तत्वों की घुसपैठ, शराब की तस्करी, नगद राशियों की आवाजाही, बिना विधिमान्य, वाउचर एवं बिना जीएसटी भुगतान के सामग्रियों के परिवहन पर कड़ी नजर रखें और कार्यवाही भी करें।   इस दौरान आयकर एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने चेकपोस्ट पर काम रहे जांच दलों एसएसटी और एफएसटी की टीम को आचार संहिता के दौरान अवैध कैश मोबिलाइजेशन को रोकने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने चेकिंग के दौरान अलग-अलग वस्तुओं पर लगने वाले कर के निर्धारण के संबंध में जानकारी दी।   बैठक मे कलेक्टर अवि प्रसाद ने उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों से अकाउंट में होने वाले बड़े ट्रांजेक्शन एवं संदेहास्पद लेनेदेन की रिपोर्ट लीड बैंक मैनेजर को देने को कहा, ताकि उसकी जांच की जा सके। उन्होंने ट्रांजेक्शन पर इनकम टैक्स को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बैंक के कैश वाहनों के बिना रूकावट परिवहन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित क्यूआर जनरेट कर लगवाने के निर्देश दिए। जिसमें सोर्स एवं डेस्टिनेशन जैसे जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने सभी बैंकों को इस पर तत्काल कार्य करने हेतु निर्देशित किया।  कलेक्टर श्री प्रसाद ने अवैध शराब, ड्रग्स, कैश पर संबंधित विभागों को कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उक्त मामलों पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने चेकिंग की संयुक्त टीम को आवश्यक सावधानी बरतते हुए टीम बनाकर चेकिंग करने को कहा, साथ ही बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर ध्यान देते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट अद्यतन अपडेट करने के निर्देश दिए।   बैठक में राजस्व, पुलिस, वाणिज्यिक कर, आयकर तथा बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें