छतरपुर जिले को कॉमिट प्रशिक्षण में अव्वल रहने पर मिला पुरस्कार

( छतरपुर )

नोडल अधिकारी ने कलेक्टर को दी बधाई

आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल द्वारा छतरपुर जिले में वर्ष 2019-20 के दौरान संचालित कॉमिट (कॉम्प्रीहेन्सिव ऑनलाइन मोडिफाइड माड्यूल्स फॉर इंडक्शन ट्रेनिंग) प्रशिक्षण में प्रतिभागियों द्वारा सभी ई-मॉड्यूल्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर छतरपुर जिले को राज्य में चतुर्थ स्थान मिला है।
कॉमिट की राज्य नोडल अधिकारी माया माहेश्वरी ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर बधाई दी है। इसके साथ ही चतुर्थ पुरस्कार स्वरूप 15 हजार रूपए का चेक जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी छतरपुर को प्रदान किया गया है। ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा राशि का उपयोग कम्प्यूटर प्रशिक्षण सुविधाओं को विकसित करने के लिए किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि अकादमी द्वारा वर्ष 2019-20 में जिला स्तर पर लक्ष्य प्राप्ति के आधार पर पुरस्कार योजना शुरू की गई थी। जिले में पंजीकृत 332 प्रतिभागियों में से 331 प्रतिभागियों ने ई-मॉड्यूल पूर्ण किए थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें