कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण –
( शहडोल )
कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, श्वान कक्ष इत्यादि शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न शाखाओं में टाइल्स लगवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के उद्यान का भी अवलोकन किया तथा पेड़ों की शाखाओं की छंटई तथा उन्हें सुव्यवस्थित रुप दिया जाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह में एक बार संबंधित अधिकारी उद्यान का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
