मतदान प्रतिशत बढ़ाने स्वीप गतिविधियों हेतु बैठक आयोजित कर रूपरेखा तैयार की गई
(विदिशा) लोक सभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए विदिशा विधानसभा क्षेत्र 144 में मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज एसडीएम कार्यालय में विदिशा एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा ने बैठक का आयोजन किया जिसमें स्वीप गतिविधियों के आयोजन संबंध में रूपरेखा तैयार की गई है।
बैठक में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में दर्ज मतदाताओं को मतदान करने के लिए अभिप्रेरित करने हेतु स्वीप गतिविधि अंतर्गत निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर मतदाताओं को मतदान के लिए अभिप्रेरित करने के साथ-साथ आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए अभिप्रेरित करें का संदेश प्रसारित करें के निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारियों को दिए गए हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पिछले निर्वाचन में जिन मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा हो उनका चिन्हांकन कर वहां स्वीप गतिविधि आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करें ताकि मतदान के प्रतिशत में बढ़त हो। स्वीप गतिविधि अंतर्गत मानव श्रृंखला, मतदाता जागरूकता रैली, साइकिल रैली, खेल गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता समेत अन्य गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही अधिकारियों को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बैठक में विदिशा जनपद सीईओ श्री प्रमोद कुमार खरे, विदिशा नगर पालिका सीएमओ श्री धीरज शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी गण तथा स्कूल प्राचार्य मौजूद रहे।
