लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ बरही सहित तीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश स्वामित्व योजना

सीएम हेल्पलाइन और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने की दी हिदायत, समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा

(कटनी) विभागीय कार्यों में लापरवाही और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के प्रति कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुये सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएमओ बरही सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री तिवारी ने विभागीय कार्यों में लापरवाही और मत्स्य विभाग को स्मार्ट फिश पार्लर के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराने पर सीएमओ बरही को नोटिस जारी करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने और बिना अनुमति वेतन आहरण किए जाने के मामले में सीएमएचओ को संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बिना पूर्व सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के लिए कहा।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित शिकायतों, राजस्व प्रकरणों और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरे करने की हिदायत दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार और अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग की शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्‍होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 20 नवंबर को रीठी में आयोजित होने वाले शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने चयनित सीएम हेल्पलाइन और लोकसेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने टीएल पत्रों की भी समीक्षा की।

स्वामित्व योजना और राजस्व प्रकरणों में लाएं तेजी राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना में प्रगति लाने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑनलाइन खसरा अपडेट से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के साथ फार्मर आईडी रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान ई-केवाईसी और भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन की प्रगति की भी समीक्षा की।

आंगनबाड़ी भवनों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश  कलेक्टर श्री तिवारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को डीएमएफ मद से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यालयों में सी-बॉक्स स्थापित करने को कहा।एएनसी पंजीयन में लायें तेजी स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने बीएमओ विजयराघवगढ़ को अनमोल पोर्टल पर एएनसी पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्‍होंने  गंभीर एनीमिया के मामलों में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।स्वरोजगार योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें बैठक में उद्योग, पिछड़ा वर्ग, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी सहित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वीकृत प्रकरणों में आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित बैठक में समस्त एसडीएम, सीएमएचओ डॉ. राजसिंह ठाकुर, उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री विमल चौरसिया, सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री आशीष नायक, जिला पंजीयक श्री पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें