7 जून तक जिले में कुल 7 लाख 8 हजार से अधिक व्यक्तियों को दी गई आयुष औषधि

कटनी  जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि 7 जून तक जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधी आयुष दवा खुराक के अनुसार कुल 7 लाख 8 हजार 361 व्यक्तियों को वितरित की गई है। इसके साथ ही अभी तक जिले में अन्य जिलों व राज्यों से आये 24 हजार 998 प्रवासी मजदूरों को डोर-टू-डोर सर्वेकर आयुष औषधियों का वितरण किया गया है। जिसमें मुड़वारा ब्लॉक अन्तर्गत 1713, बड़वारा विकासखण्ड अन्तर्गत 3179, विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में 3443, बहोरीबंद विकासखण्ड में 3443, ढीमरखेड़ा विकासखण्ड में 8256 और रीठी विकासखण्ड में 4286 मजदूरों का आयुष औषधि निःशुल्क वितरित की गई है।

            इसी प्रकार आयुष विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में हितग्राहियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी औषधियों का निःशुल्क वितरण विभागीय अमले द्वारा किया गया है। जिसके अनुसार मुड़वारा विकासखण्ड में 1 लाख 72 हजार 155, बड़वारा विकासखण्ड में 1 लाख 11 हजार 648, विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में 1 लाख 81 हजार 709, बहोरीबंद विकासखण्ड में 95 हजार 279, ढीमरखेड़ा विकासखण्ड में 71 हजार 336 तथा रीठी विकासखण्ड में 76 हजार 234 हितग्राहियों को आयुष औषधियां वितरित की गई हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें