खाद्य विभाग के कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

कटनी  समाज में ईमानदारी और सच्चाई अभी बदस्तूर कायम है। कटनी जिला के खाद्य आपूर्ति कार्यालय में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लल्लू सिंह ने बैंक एटीएम में मशीन में फंसे हुये 14 हजार रुपये मिलने पर ईमानदारी पूर्वक प्राप्त रुपयों को बैंक में जमा कराकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है।

            कटनी के इंदिरा ज्योति कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड निवासी लल्लू सिंह 8 जून को शाम 7 बजे माधवनगर गेट के पास स्थापित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने गये थे। एटीएम कार्ड को मशीन में लगाया तो कार्ड एक्सेप्ट नहीं हो रहा था। लल्लू सिंह ने सोचा शायद सर्वर की समस्या हो। फिर उनका ध्यान पैसे निकलने वाली जगह पर गया तो पाया कि मशीन से 500-500 के 28 नोट फंसे हुये थे। लल्लू सिंह ने पूरे नोट निकाले और सिक्योरिटी गार्ड के समक्ष गिनती की। उन्होने एटीएम सुपरवाईजर का मोबाईल नंबर लेकर सूचना दी।

            एटीएम सुपरवाईजर की सलाह पर लल्लू सिंह ने एक आवेदन तैयार कर एटीएम से प्राप्त 14 हजार रुपये स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में जमाकर पावती भी प्राप्त कर ली। दूसरे दिन कार्यालय पहुंचने पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय के अधिकारियों एवं स्टाफ के कर्मचारियों ने लल्लू सिंह की सजगता और ईमानदारी के लिये प्रोत्साहित कर सराहना की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें