जनपद पंचायत बड़वारा मे मतदाता जागरूकता के लिए किया गया दीपोत्सव का आयोजन
दीप सजाकर मतदान अवश्य करने का दिया संदेश..
(कटनी) – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
जिला पंचायत के के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के निर्देशन मे सोमवार को जनपद पंचायत बड़वारा के हनुमान मंदिर प्रांगण में संध्याकालीन बेला पर स्थानीय जन समुदाय की उपस्थिति में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ ली गई।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत बड़वारा खंड पंचायत अधिकारी उदयभान सिंह दहिया, विष्णु शर्मा, बड़वारा सचिव, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से ब्लॉक समन्वयक नंदिनी वाटिया, मेंटर्स अर्चना महोबिया सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट दामिनी केवट, रवि रजक सीएम राइस स्कूल से सीनियर शिक्षक अनामिका सोनी एवं स्थानीय जन समुदाय की उपस्थिति रही।

