भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई विशाल वाहन रैली

(कटनी) जियो और जीने दो के उद्घोषक एवं अहिंसा के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली धर्म प्रभावना हेतु महावीर कीर्ति स्तंभ से प्रारंभ होकर घंटाघर , भगवती चौराहा, बरही रोड़, सराय, सिविल लाईन, कचहरी चौराहा, मिशन चौक, लखेरा, माधवनगर, हाउसिंग बोर्ड जैन मंदिर, पुरानी बस्ती, झंडा बाजार, कपड़ा बाजार,सुभाष चौक से होते हुये बड़े मंदिर जी के सामने समाप्त हुई।

हाउसिंग बोर्ड में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिग.जैन मंदिर के सामने पार्श्वनाथ दिग.जैन सेवा समिति हाउसिंग बोर्ड द्वारा रैली में शामिल सभी सधर्मी बन्धुओं का आत्मीय स्वागत कर स्वपाहार कराया गया एवं सुधार न्यास कॉलोनी में एड. मिथलेश जैन, राजकुमारी पार्षद द्वारा शीतल पेय का वितरण किया गया। रैली में पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री विन्नी जैन, डॉ. संदीप जैन, दीपू जैन, मनीष जैन, पंचम जैन, योगेश जैन, आदेश जैन, डॉ. शिखर, स.सि.सन्नी जैन, शुभम जैन, राजेश पाटनी, सोनू जैन, आकेत जैन शिम्पी जैन, शैलू जैन, शैलू, लम्पू जैन, सन्नी जैन, अशोक जैन, मोनू सिंघई, अनिल जैन, सोनू जैन, मोनू बर्तन,संजय जैन, मनीष जैन के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुये।

✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
         कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें