खेत में मिले महिला के शव का कैमोर पुलिस ने किया खुलासा, गांव के युवक ने की थी गला दबाकर हत्या

हत्या के आरोपी को कैमोर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश

(कैमोर) पुलिस थाना कैमोर में दिनांक 21/02/2024 को ग्राम जमुवानी कला की श्रीमती संगीता कोल उम्र 38 साल की गुमने की सूचना उसके परिवार जनों द्वारा लेकर आने पर थाने पर गुम इंसान कायम कर जांच की गई किंतु गुमशुदा संगीता कोल का पता नहीं चल सका। दिनांक 12/ 04/2024 को ग्राम जमुवानी कला के कोटवार द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला का शव सडी गली हालत में कंकाल के रूप में पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया एवं मृतका के कपड़ों के आधार पर उसके परिजनों ने उक्त लाश संगीता कोल के रूप में पहचान किया। आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा ग्रामीण एवं परिजनों से पूछताछ की गई।

परिस्थिति जन्य साक्षी के आधार पर चूकि मृतिका का शव गेहूं की बाली लगे खेत में पाया गया था एवं महिला घर से निकली है की सूचना पर एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि महिला को हत्या कर गेहूं के खेत में फेंका गया। अत: सघनता से जांच करते हुए अज्ञात आरोपी के संबंध में सुरागरसी की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ के पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैमोर अरविंद कुमार चौबे के प्रभार में टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा सतत रूप से जांच करते हुए विभिन्न परिस्थिति जन्य साक्ष्य, मुखबिर तंत्र द्वारा प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही गणेश गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता उम्र 27 साल निवासी जमुवानी कला थाना कैमोर को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बतलाया गया कि संगीता कोल से उसके 3 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे तथा 1 वर्ष पूर्व गणेश गुप्ता का विवाह हो जाने से गणेश गुप्ता उक्त संगीता कोल से नहीं मिलना चाहता था किंतु संगीता कोल उस पर लगातार मिलने, बात करने का दबाव बना रही थी किंतु आरोपी उसे नहीं मिलना चाहता था। इसलिए गणेश गुप्ता द्वारा दिनांक 19/02/2024 को ही संगीता कोल से मोबाइल पर बात करने के उपरांत बुलाकर मिलकर उसे समझाने का प्रयास किया किंतु संगीता कोल द्वारा यह कहा गया कि तुम मुझसे नहीं मिलोगे तो मैं तुम्हारे घर आ जाऊंगी, इस बात से क्रोधित होकर गणेश गुप्ता द्वारा गुस्से में अभय पटेल के खेत की मेड़ पर गला दबाकर हत्या कर दी गई एवं संगीता कोल की लाश को करीब 20 फीट अंदर गेहूं की बाली युक्त खेत में फेक /छिपा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसमें प्रमुख रूप से थाना प्रभारी कैमोर अरविंद कुमार चौबे, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, आरक्षक सुशील पटेल, सौरभ कुमार, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, अंकुल बागरी ,महिला आरक्षक प्रिया सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

✍️ (दुर्गा प्रसाद बर्मन)
RPKP INDIA NEWS
          कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें