गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का भ्रमण कार्यक्रम –
( ग्वालियर )
गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 13 व 14 जून को दो दिवसीय दतिया एवं ग्वालियर जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 13 जून को प्रात: 9 बजे कार द्वारा डबरा से राजघाट कॉलोनी दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे। जहां आप वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रात: 10 बजे माँ पीताम्बरा माई के दर्शन करेंगे। प्रात: 10.15 बजे बम बम महादेव पार्क सीता सागर में आयोजित पौधरोपण एवं स्वल्पाहार कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रात: 10.45 बजे रामराजा पैलेस उन्नाव रोड़ पर पूल क्लब का उदघाटन करेंगे। प्रात: 11.45 बजे 20 लाख रूपए की लागत से खमेरा में पंचायत भवन एवं बाउण्ड्रीवॉल का उदघाटन करेंगे। दोपहर 3.30 बजे न्यू कलेक्ट्रेट सभागृह दतिया में दतिया शहर की पेयजल समस्या से संबंधित बैठक लेंगे। अपरान्ह 4 बजे दतिया शहर में खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 4.30 बजे कार द्वारा दतिया से डबरा के लिये प्रस्थान करेंगे। जहां आप स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 7 बजे डबरा से दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे। जहां शाम 7.30 बजे विद्युत विभाग के कार्यालय एवं आवासों के भूमिपूजन कार्यक्रमों मे भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे दतिया से डबरा के लिये प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम पश्चात 14 जून को प्रात: 9 बजे डबरा से कार द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे। जहां आप प्रात: 10 बजे दतिया शहर में खाद्य सामग्री का वितरण करेंगे। प्रात: 11 बजे जिला चिकित्सालय दतिया में ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान एवं रक्तवीरों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे गहोई समाज के अध्यक्ष के सहभोज कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 4 बजे ग्राम मलक पहाडी में खाद्यान्न वितरण एवं राहत सामग्री वितरित करेंगे। सायं 5 बजे कार द्वारा डबरा के लिये रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे डबरा से कार द्वारा ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे। जहां आप पूर्व मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा के निवास पर पहुँचकर भेंट करेंगे। 15 जून को रात्रि एक बजे भोपाल एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये रवाना होंगे।