12 वी बोर्ड की दो विषय की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न –

( श्योपुर )

कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवातस्तव के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की 12वी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत व्यवसायिक अर्थशास्त्र के लिए 09 केन्द्रो पर 258 परीक्षार्थियो में से 253 परीक्षार्थियो ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। इस विषय की परीक्षा में 05 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। इसके अलावा द्वितीय पाली के अंतर्गत एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिग एण्ड फिसरीज विषय की परीक्षा 26 केन्द्रो पर आयोजित की गई। जिसमें 2822 परीक्षार्थियो में से 2723 परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री वीएस रावत ने बताया कि 12वी बोर्ड की दो विषय की परीक्षा के अंतर्गत पहली पाली के अतंर्गत प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रो पर संपन्न कराई गई। इस परीक्षा के दोनो विषयो में परीक्षर्थियों को मास्क पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश दिलाया। साथ ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। साथ ही उनके हाथ धुलाने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिलाया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें