आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत 1 लाख 39 हजार की महुआ लहान सहित शराब जप्त –

( धार )

कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में आज धार जिले के वृत्त धार में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त धार की टीम द्वारा कार्यवाही  करते हुए हिम्मतगढ, सुरजपुरा, बंजारी फालिया मे दबिश देकर लगभग 2 हजार 700 कि.ग्रा. महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा कुल 40 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत 07 प्रकरण कायम किये गए। संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1 लाख 39 हजार रुपए है।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे, उप निरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल, वृत्त धार का स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें