सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमुख सचिव ने प्रशंसा पत्र जारी कर दी बधाई और शुभकामनाएं

(कटनी) सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला पंचायत कटनी को प्रदेश में टॉप फाइव में स्थान अर्जित करने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने अर्ध शासकीय पत्र के माध्यम से जिला पंचायत कटनी के सीईओ श्री शिशिर गेमावत को प्रशंसा पत्र जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत कटनी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण में माह मार्च 2024 की प्रदेश स्तरीय जारी ग्रेडिंग में 50.6 संतुष्टि पूर्ण वेटेज, 82.7 कुल वेटेज प्राप्त कर ए ग्रेड के साथ राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत द्वारा व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर सतत निगरानी के द्वारा शिकायतों के निराकरण में सफलता हासिल हुई।

प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत सहित सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण की भावना से आमजन की सेवा निष्पादन में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण करते रहने को कहा है।

✍️ (हरी शंकर पाराशर)
RPKP INDIA NEWS
          कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें