अपर कलेक्टर व एएसपी ने किया नगर भ्रमण

कटनी  शुक्रवार को अपर कलेक्टर साकेत मालवीय सहित एएसपी संदीप मिश्रा व एसडीएम बलबीर रमन ने नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र में बाजारमॉलदुकानों का संयुक्त निरीक्षण कर सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेन्समास्क का प्रयोग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। उधर बहोरीबंद एसडीएम रोहित सिसोनिया के निर्देशन में ग्राम बहोरीबंद में राजस्व और पुलिस अधिकारियों के संयुक्त भ्रमण के दौरान बाजार में बिना मास्क लगाये घूम रहे व्यक्तियों और दुकानदारों सहित 25 व्यक्त्यिों पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगाकर मास्क पहनने की हिदायत दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें