गुदरी और खम्हरिया में 40 मजदूरों को वितरित हुआ 5-5 किलो चावल

कटनी  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये लॉकडाउन अवधि में संकटापन्न और अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को राज्य आपदा प्रबंधन के तहत निःशुल्क 5 किलो चावल वितरित किया जा रहा है। एैसे प्रवासी मजदूर या ग्रामीणजन जिन्हें आजीविका का कोई साधन नहीं हो, या जिनके पास राशन कार्ड अथवा पात्रता पर्ची नहीं है, एैसे जरुरतमंद व्यक्तियों को 5-5 किलोग्राम चावल खाद्यान्न के रुप में दिया जाता है।

            जिला आपूर्ति अधिकारी पी0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में राज्य आपदा प्रबंधन राहत आवंटन के खाद्यान्न से अब तक 16 हजार व्यक्तियों को 800 क्विंटल चावल का वितरण किया जा चुका है। स्लीमनाबाद खम्हरिया और ग्राम गुदरी के बिना राशन कार्ड वाले 40 मजदूरों को शुक्रवार को 5-5 किलो चावल निःशुल्क दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें