कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण सुरक्षा बलों को मुस्तैद रह कर चाक- चौबंद निगरानी के दिए निर्देश
(कटनी) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने बुधवार की शाम कृषि उपज मंडी पहरुआ परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी गई ईव्हीएम , व्हीव्हीपेट मशीनों के स्थल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कलेक्टर श्री प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान सीसी टी व्ही कैमरों एवं एल ई टीव्ही की जांच की जाकर मुस्तैद सुरक्षा प्रहरियों को सुरक्षा व्यवस्था को चाक -चौबंद रखने के निर्देश दिए।बताते चलें की कटनी के कृषि उपज मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः बडवारा,मुड़वारा, बहोरीबंद और विजयराघवगढ़ का स्ट्रांग रूम बनाया गया हैं। शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बडवारा विधानसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तीन विधानसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान हुआ है।इनकी कड़ी निगरानी और सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सुरक्षा बलों द्वारा पहरेदारी की जा रही है।
