सामाजिक न्याय विभाग के निर्धारित समयावधि में सभी योजनाओं में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें –
( मुरैना )
सामाजिक न्याय विभाग अपने विभाग की हितग्राही मूलक योजनाओं का निर्धारित समयावधि में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। समाज में कोई भी पात्र हितग्राही इन योजनाओं से वंचित नहीं रहे।
यह निर्देश चंबल संभाग के कमिश्नर श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने हाल ही में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर आयुक्त श्री अशोक कुमार चौहान, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक सहित मैदानी अधिकारी मौजूद थे।
कमिश्नर श्री मिश्रा ने कहा कि सामाजिक कल्याण स संबंधित हितग्राही मूलक योजनाओं के ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि एक पात्र हितग्राही समाज कल्याण की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिये।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अभी तक इन्द्रागांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन योजना में 3 हजार 984 पेंशन धारियों को 1 करोड़ 26 लाख 64 हजार रूपये उनके खातों में डाले गये है। इसी प्रकार इन्द्रागांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 76 हजार 409 लोंगो को 23 करोड़ 69 लाख 24 हजार रूपये की राशि उनके खातों में जमा कराई गई। इन्द्रागांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन में 35 हजार 788 लोंगो को 11 करोड़ 50 लाख 95 हजार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 80 हजार 296 लोंगो को 20 करोड़ 51 लाख 58 हजार, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में 9 लोंगो को 1 लाख 8 हजार, मानसिक/बहुविकलांग आर्थिक सहायता योजना में 3 हजार 50 लोंगो को 1 करोड़ 17 लाख 73 हजार, कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 2 हजार 68 लोंगो को 79 हजार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में 36 हजार 292 लोंगो को 4 करोड़ 79 लाख 51 हजार, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना में 8 लोंगो को 16 हजार और मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना में 2 लोंगो को 4 हजार रूपये उनके खातों में डाले गये है।
