आधुनिक सिलाई सेंटर से आत्मनिर्भर बनेंगी महिला “खुशियों की दास्तां” –

( सतना )

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में म.प्र.डे.रा.ग्रा.आ. मिशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकासखण्ड अमरपाटन के अंतर्गत अमरपाटन एवं ग्राम ताला में आधुनिक सिलाई सेंटर की स्थापना जिला खनिज मद से कराई गई। जिसका उद्घाटन विधायक श्री रामखेलावन पटेल द्वारा किया गया।
विकासखण्ड अमरपाटन में कुल पांच सेंटर अमरपाटन, ताला, मौहारी अटरा, खरमसेड़ा, एवं बेला में 200 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। जिसमे से अमरपाटन, ताला एवं मौहारी अटरा में 12 जून तक 70 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अमरपाटन एवं ताला सेंटर में जिला खनिज मद से 60 सिलाई मशीन सहित 8 इंटरलॉक, 4 काज, 4 कटर मशीन एवं अन्य आवश्यक सामग्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास हेतु उपलब्ध कराईं गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋजु बाफना द्वारा बताया गया कि सिलाई सेंटरों में शासकीय गणवेशों की सिलाई का कार्य किया जाएगा। जिसमें महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती तारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद अमरपाटन श्री संदीप यादव, जिला परियोजना प्रबंधक श्री प्रमोद शुक्ला, सहायक जिला प्रबंधक कुशलेन्द्र सिंह चंदेल, विकासखण्ड प्रबंधक दिनेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, अनिल सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें