सांसद श्री गुप्ता ने शामगढ़ से मलेरिया प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया –

( मन्दसौर )

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महेश मालवीय ने जानकारी देते हुऐ बताया कि, माह जून मलेरिया माह के रूप में मनाया जा रहा है। लोगों में जागरूकता लाने एवं मलेरिया से बचाव हेतु गांव-गांव रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामगढ़ से मलेरिया प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार करने हेतु रवाना किया गया। संबोधित करते हुऐ कहा कि, प्रचार रथ के माध्यम से मलेरिया से कैसे बचाव होता है तथा पेम्पलेट छोटे-छोटे समूह में बैठक लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुऐ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाऐ। कोविड-19 महामारी के दौरान अन्य बिमारियों से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसलिये स्वास्थ्य विभाग की यह पहल बहुत ही अनुकरणीय है।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री करणसिंह भूरिया ने बताया कि, डेंगू मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और दिन के समय काटता है। इसलिये आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और जल की निकासी बनाई जाऐ। सात दिन से अधिक पानी न ठहरें, एैसी व्यवस्था की जाऐ। मलेरिया रथ के शुभारंभ पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.राकेश पाटीदार, ब्लॉक प्रोग्राम मेनेजर श्री निलेश शर्मा, मलेरिया इंस्पेक्टर श्री बलरामसिंह गौड़, जगदीश खिंची, जगदीश जाटव एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें