कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर गुलवारा बायपास पर पुल के नीचे बनी वैकल्पिक सड़क का हुआ सुधार कार्य

(कटनी) – कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सुगम यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक -30 स्थित झिंझरी से गुलवारा बायपास पर पुल के नीचे बनी वैकल्पिक सड़क में जंक्शन डेवलपमेंट का कार्य नियमानुसार पूर्ण किया जाकर जर्जर सड़क का सुधार कराया जाकर नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

            उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक -30 स्थित झिंझरी से गुलवारा बायपास पर पुल के नीचे बनी वैकल्पिक सड़क के जर्जर हो जाने के कारण सुधार कार्य कराये जाने के संबंधी प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा भारतीय राष्ट्रीय परियोजना क्रियान्वयन ईकाई कटनी के परियोजना निर्देशक को स्थल की जांच की आवश्यक मरम्मत कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया था।

              उक्त  शिकायत के सम्बन्ध में परियोजना ईकाई कार्यालय के निर्देशक द्वारा निर्माणकर्ता एजेंसी को उक्त स्थल का निरीक्षण करते हुए शिकायत का निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप निर्माण एजेंसी द्वारा उक्त स्थल पर जंक्शन डेवलपमेंट का कार्य के दौरान स्थल पर की गई खुदाई को सुगम यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते उक्त कार्य को अप्रूव्ड ड्राइंग अनुसार ॅडड सतह तक पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही निर्माणाधीन स्थल पर धूल की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु  समय-समय पर पानी का छिड़काव भी समय -समय पर किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें