कोरोनाकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर बनाने के प्रयास जारी- कलेक्टर
( श्योपुर )
04 फीवर क्लीनिक के माध्यम से 1102 मरीजो का निशुल्क उपचार
राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से श्योपुर जिले में 04 फीवर क्लिनिकों की स्थापना की गई हैं। यह फीवर क्लीनिक जिला चिकित्सालय श्योपुर प्रा/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौदा, कराहल एवं विजयपुर में खोले जाकर मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क उपचार दिलाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सुनिश्चित कराई जार रही है। जिले में स्थापित 04 फीवर क्लीनिक नागरिको को निरंतर सुविधाएं दे रहे है।
सीएमएचओ डॉ एआर करोरिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय स्थित फीवर क्लीनिक के माध्यम से 928, बडौदा के द्वारा 22, कराहल के द्वारा 27, विंजयपुर के माध्यम से 125 कुल 1102 मरीजो का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।
यह फीवर क्लीनिक कोरोना संदिग्ध की जांच करने में सहायक बन रहे है। साथ ही इन क्लीनिकों के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों में सर्दी, खांसी और बुखार का उपचार दिया जा रहा है।
