जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत रूपनाथ मंदिर में श्रमदान से की गई कुण्ड की सफाई तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
(कटनी) जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत तमुरिया जनपद पंचायत बहोरीबंद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत द्वारा धार्मिक स्थल रूपनाथ मंदिर प्रागंण में स्थित कुण्ड की ग्राम पंचायत तमुरिया के ग्रामीण जनों द्वारा श्रमदान कर कुण्ड की सफाई की गई। साथ ही मनरेगा योजनांतर्गत कार्यरत श्रमिकों ने अपना श्रमदान किया। साथ ही उपस्थित ग्रामीण जनों द्वारा रूपनाथ मंदिर परिसर की सफाई भी की गई।
दिनांक 05-06-2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री गेमावत द्वारा मंदिर परिसर में ही आम का पौधा रोपित कर ग्रामीणों को वृक्षारोपण किये जाने की समझाइस दी गई। रोपित किये गये पौधे की देखभाल का दायित्व सचिव ग्राम पंचायत तमुरिया को सौपा गया। उपस्थित ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों से श्री गेमावत द्वारा ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यो की चर्चा की एवं मजदूरों से मजदूरी की राशि का हाल जाना । मनरेगा श्रमिकों द्वारा मजदूरी राशि समय पर प्राप्त होने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत ककरहटा में नदी पर स्टापडेम का निर्माण कराये जाने की मॉग की गई । ग्रामीणों की मॉग पर श्री गेमावत द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन यंत्री एवं उपयंत्री को स्थ्ल का निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर 03 दिवस के अंदर जिला पंचायत कटनी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जलजीवन अंतर्गत सभी मजरे टोलों का सर्वे कराकर सभी घरों में पेयजल हेतु कनेक्शन स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत ककरहटा अंतर्गत ग्राम बम्हौरी के ग्रामीणों द्वारा खेत सडक की मॉग की गई। मॉग अनुसार श्री गेमावत द्वारा संबधितों को निर्देश दिये गये । मुख्य् कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गेमावत द्वारा ग्राम पंचायत कूडन के भूताताल तालाब का निरीक्षण किया। सरपंच ग्राम पंचायत कूडन द्वारा अवगत कराया गया कि तालाब का निर्माण सन 1927 में हुआ है। श्री गेमावत द्वारा चर्चा कर तालाब के सौन्दूर्यीकरण] तालाब की मेढ पर वृक्षारोपण किये जाने तथा तालाब के इतिहास के संबध में साइनबोर्ड लगाने तथा तालाब के पास ही विश्रामगृह निर्माण हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये।ताकि भूताताल तालाब को पर्यटन स्थाल के रूप में विकसित किया जाये।

