स्वच्छता के प्रति जागरूक करने चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान – सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा

नगर परिषद कैमोर में वर्षा के पूर्व कराई जा रही साफ सफाई

(कैमोर) नगर को स्वच्छ बनाने और बारिश पूर्व नाला, नालियों की सफाई को लेकर नगर परिषद कैमोर की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर के नालों, नालियों में जमा कचरा को हटाते हुए उनकी सफाई कराई जा रही है ताकि बारिश के दिनों में बस्तियों में पानी भरने की समस्या पैदा न हो।

इसके अलावा नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर जगह-जगह जमा कचरे को हटाने का कार्य नगर परिषद के सफाई मित्र कर रहे हैं। सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि नगर के मुख्य मार्गों सहित बस्ती में विशेष सफाई अभियान बारिश के पूर्व चलाया जा रहा है और उसके साथ ही लोगों को नगर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें