सामान्य सभा की बैठक में जल संवर्धन कार्यों की समीक्षा

कटनी  जिला पंचायत कटनी की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति प्रधान ममता पटैल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लोक निर्माण, भू-अभिलेख, सर्वशिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि और आदिम जाति कल्याण विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। इस मौके पर जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति के सदस्य अशोक विश्वकर्मा, अजय गौंटिया, पूजा देवी सिंह, उदयचन्द दाहिया, डॉ0 ए0के0 खान, धीरेन्द्र सिंह, संतरा बाई सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश चन्द्र गोमे, एसीईओ गौरव पुष्प, परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, उप संचालक कृषि ए0के0 राठौर सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

            सामान्य सभा की बैठक में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 की जानकारी ली गई। इस मौके पर जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों द्वारा दो वर्षों में स्वीकृत और पूर्ण किये गये जल संवर्धन के कार्यों की समीक्षा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें