21 जून को मनाया जायेगा 6वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

( शाजापुर )

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घर पर ही योगाभ्यास करने की अपील

6 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आगामी 21 जून को मनाया जायेगा। देश में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि निर्धारित समय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में ही योगाभ्यास कर कार्यक्रम में शामिल हों। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव श्री डी.के. नागेन्द्र द्वारा जारी निर्देश अनुसार तनाव से मुक्ति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग व प्राणायाम अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुए है। योग दिवस पर दूरदर्शन से प्रात: 7 से 7:45 बजे तक कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। इस अवधि में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जनसामान्य, महाविद्यालय व स्कूलों के विद्यार्थी, एनसीसी केडेट, एनएसएस के छात्र तथा योग संस्थाओं के सदस्य योग कार्यक्रम में घर पर रहकर ही स्वेच्छा से शामिल हो सकते है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए किसी विशिष्ट रंग के परिधान पहनना आवश्यक नही होगा। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए योग दिवस पर कोई भी सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नही किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें