बड़वारा में 24 व्यक्तियों पर 2400 रुपये का अर्थदण्ड

कटनी  नोबल कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बचाव की सावधानीमास्क लगानासोशल डिस्टेन्सिंगसार्वजनिक जगह पर थूकना आदि गतिविधियों के लिये उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने से दण्डित करने के प्रावधान किये हैं। इसी क्रम में बुधवार को तहसील बड़वारा अन्तर्गत बिना मास्क धारण किये हुये सार्वजनिक स्थलों पर घूमने के फलस्वरुप 24 व्यक्तियों पर 2400 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर जुर्माना वसूल किया गया है। लोगों को मास्क उपलब्ध कराये जाकर मास्क या फेसकव्हरके साथ सार्वजनिक जगहों के लिये निकलने और सोशल डिस्टेन्सिंग और हैण्ड सैनीटाईज करने के संबंध में जागरुक भी किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें