हितग्राही श्री संतलाल को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत –
( छिन्दवाड़ा )
जिले के जुन्नारदेव अनुभाग के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र आर.बी.सी. 6 (4) के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव के ग्राम तुमड़ा के 70 वर्षीय श्री अंतलाल वल्द भूताह की कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उसके वारिस भाई श्री संतलाल वल्द भूताह को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
