निरोग्यता और तनाव मुक्ति के लिये योग करें – कलेक्टर

अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के लिये पूर्वाभ्यास

कटनी  योग आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यन्त सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है। जो मन और शरीर के बीच सामन्जस्य स्थापित करता है। किसी भी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और तनाव मुक्ति की दिशा में योग महत्वूपर्ण योगदान करता है। कोरोना संक्रमण काल में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्वस्थ्य नागरिकों से अपने घर पर ही रहकर सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुये योग करने की अपील कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने की है।

            अपने निवास पर परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास के उपरांत कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में एक साथ प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक योगासनों का कॉमन प्रोटोकॉल आकाशवाणी और दूरदर्शन से प्रसारित किया जायेगा। इसके आधार पर योगासन अपने घर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ किये जा सकेंगे। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत इस बार अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। उन्होने जिलेवासियों से अपने तन और मन को स्वस्थ्य रखने योग दिवस पर अपने घर में ही रहकर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुये योगासन करने की अपील की है।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि और तनाव निवारक के संबंध में सकारात्मक थीम को लेकर योग दिवस मनाया जायेगा। योगा एट होम और योग विद फैमिली के सिद्धांत पर छठवां विश्व योग दिवस मनाया जायेगा। आयुष विभाग और योग से संबंधित संगठन, संस्थाओं द्वारा योग दिवस के पूर्वाभ्यास और योगासनों की जानकारी लोगों को दी जा रही है। योगाभ्यास के संबंध में आयुष विभाग की वेबसाईट एवं अन्य माध्यमों, यू-ट्यूट, फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम इत्यादि पर भी सामान्य योगा प्रोटोकॉल 45 मिनिट की अवधि का होगा। जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामान्य जन, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडिट, विभिन्न योग संस्थाओं के सदस्य, अभिभावक इत्यादि घर पर ही रहकर स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। अस्वस्थता की स्थिति में योग आसन कदापि नहीं करने की सलाह दी गई है।

   

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें