कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता मे जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित प्रशिक्षण

कलेक्टर श्री प्रसाद की अध्यक्षता मे जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित प्रशिक्षण अधिकारी ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफीसर विकास कुमार गर्ग को जानकारी प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश

(कटनी)  कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में विगत दिनों जिला कौशल समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया।  इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी, उपसंचालक आदिम जाति कल्याण विभाग, उपसंचालक डूडा, महाप्रबंधक डीआईसी, उपसंचालक हथकरघा विभाग, एलडीएम लीड बैंक मैनेजर एवं प्राचार्य पॉलीटेक्नक एवं अन्य विभागों के अधिकारी मोजूद रहे।  बैठक में प्राचार्य आईटीआई कटनी द्वारा बैठक का मुख्य ऐजेण्डा डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लांन्स विकास कुमार गर्ग प्रशिक्षण अधिकारी ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफीसर को प्रस्तुत करने हेतु कहे जाने पर श्री विकास कुमार गर्ग द्वारा बैठक में प्रस्तुतीकरण सही ढंग से नही किया गया और न ही बैठक के संबंध में प्रासंगिक जानकारी प्रस्तुत की गई। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए विकास कुमार गर्ग प्रशिक्षण अधिकारी एवं ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफीसर को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए साथ ही नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु प्राचार्य रंजीत कुमार रोहितास को निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आगामी बैठक के पूर्व सभी सदस्यों को निर्धारित फार्मेट में कौशल विकास से संबंधित जानकारी बिन्दुवार प्रदान करनें के निर्देश किया जाकर बैठक में जानकारी सहित उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए गये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें