कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ्य होकर घर पहुंचा तीसरा केस

कटनी  जिला अस्पताल कटनी में जिले में मुम्बई से अपनी ससुराल संजय नगर कटनी पहुंचे व्यक्ति को पूर्ण स्वस्थ्य होने पर घर विदा किया गया। कोरोना से जंग जीतकर युवक के अस्प्ताल से डिस्चार्ज होते समय सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा, डॉ0 एस0पी0 सोनी, डॉ0 सुनीता वर्मा, डॉ0 दिनेश वरोडा सहित पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सेस ने स्वस्थ्य युवक को अपनी शुभकामनायें और सात दिन होम क्वोरेन्टाईन रहने की सलाह देकर घर के लिये विदा किया। जिला अस्पताल से स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटने वाला जिले का तीसरा प्रकरण है। इस व्यक्ति की पुत्री को भी गतदिनों डिस्चार्ज किया गया है।

            मुम्बई से आये इस व्यक्ति को बेटी के संक्रमित होने के फलस्वरुप कटनी पहुंचने पर जिला अस्पताल लाया गया था। जिसका कोरोना वायरस संक्रमण की जांच सैम्पल भेजा गया। जांच सैम्पल पॉजीटिव पाये जाने पर जिला अस्पताल में आईसोलेट कर उपचारित किया गया। जिला अस्पताल कटनी में उचित देखभाल, पोषण और उपचार के पश्चात नॉर्म्स के मुताबिक पूर्ण स्वस्थ्य होने पर व्यक्ति को 15वें दिन डिस्चार्ज किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि युवक को 10 दिन तक नियमित रुप से आयुष औषधि आरोग्यम कषायम 20 की खुराक 10-10 एमएल दिन में दो बार रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिये भी दी गई थी।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम ने बताया कि जिले में 12वां कोरोना पॉजीटिव केस के रुप बहोरीबंद तहसील के बाकल में दिल्ली से आई एक विवाहिता महिला भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। जिलास्तर से जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार अब तक 335 सैम्पल जांच के लिये भेजे गये हैं। जिनमें 12 की रिपोर्ट पॉजीटिव तथा 254 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले से भेजे गये 32 सैम्पल रिजेक्ट कर दिये गये हैं। जिले में 3 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जिला अस्पताल के आईसोलेशन कोविड वार्ड में 5 व्यक्ति भर्ती हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें