बिना मास्क लगाये कटनी तहसील में हुआ 110 व्यक्तियों पर जुर्माना

कटनी  नोबल कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये जिला मजिस्ट्रेट द्वारा बचाव की सावधानीमास्क लगानासोशल डिस्टेन्सिंगसार्वजनिक जगह पर थूकना आदि गतिविधियों के लिये उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्माने से दण्डित करने के प्रावधान किये हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उप तहसील बिलहरी में राजस्व और पुलिस के अधिकारियों के संयुक्त भ्रमण के दौरान 16 व्यक्तियों पर प्रत्येक 100 रुपये के मान से 1600 रुपये का जुर्माना बिना मास्क लगाये घूमने पर वसूला गया है और उन्हें मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है। तहसील कटनी में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील परिसरएसबीआई तिराहादुर्गा चौकबजरिया चौकएनकेजे क्षेत्र में भ्रमण कर अधिकारियों ने 110 लोगों को बिना मास्क धारण किये घूमते पाये जाने और सोशल डिसटेन्स का पालन नहीं करने पर 100 रुपये के मान से 11000 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित करते हुये कार्यवाही की गई है। रीठी तहसील में 25 व्यक्तियों के विरुद्ध सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाये पर जुर्माना की कार्यवाही की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें