“एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने कलेक्टर श्री सक्सेना की बैठक

(जबलपुर) कलेक्टरश्री दीपक सक्सेना ने  “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी अभियान है “एक पेड़ मां के नाम”, अतः सभी अधिकारी- कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण के लिए सुरक्षित व खाली स्थान पर एक पेड़ अवश्य लगाए। साथ ही उसकी सुरक्षा भी करें ।उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पेड़ लगाए ताकि रोज उसकी देखभाल हो सके। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि पौधे स्थानीय संसाधनों से प्राप्त करें। पौधों के लिए डीएफओ या किसी व्यक्ति पर निर्भर न रहे । उद्यानिकी विभाग द्वारा नर्सरी में पौधे तैयार करने साथ ही वन विभाग द्वारा भी पौधे तैयार किए जाते हैं। सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य अनुसार पौधे प्राप्त कर उसे लगाना सुनिश्चित करें और भावी पीढ़ी के लिए पौधे लगाना सुनिश्चित करें। इस दौरान वन मंडल अधिकारी ने भी पौधे लगाने की तकनीक बताते हुये कहा कि प्रकृति को संतुलित करने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक है। यदि हम प्रकृति को संतुलित नहीं करेंगे, तो प्रकृति हमें संतुलित करना जानती है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने कहा कि वे प्राथमिकता से अपने घर, आसपास या खाली जगह में पौध रोपण करेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। साथ ही उन्हें एक पेड़ मां के नाम हैशटैग भी करेंगे। बैठक में नगर निगम कमिश्नर सहित स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े व्यक्ति व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें