शिक्षा से सफल जीवन जीने की मिलती है प्रेरणा- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल
हमारी सरकार की प्राथमिकता में है शिक्षा- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री
राज्य मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार हमारे क्षेत्र को अस्पताल, विद्यालय एवं छात्रावास के रूप में 7.50 करोड़ रुपए से अधिक लागत की सौगात दी है। हमारी सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य हेतु गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले इसलिए विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा राजनगर के लोगों को बेहतर चिकित्साकीय सुविधा मिले इस हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी है। हमारी केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन की सरकार ने हमें बड़ी सौगात दी है, यह हम सबके लिए प्रसन्नता का क्षण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार विकास की राह में आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार ने मध्य प्रदेश के इतिहास में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु लगभग 3 लाख 65 हजार रुपए सबसे बड़ा बजट पेश किया है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
इस दौरान कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा पुस्तक का वितरण किया। राज्य मंत्री ने छात्रों से चर्चा कर उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने एवं अच्छा शिक्षा ग्रहण कर नाम रोशन करने की बात कही। इस दौरान राज्य मंत्री ने आज 7.50 करोड़ से अधिक लागत से बने नवीन भवन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, शासकीय महाविद्यालय बनगवां तथा नवीन भवन बालक छात्रावास राजनगर का लोकार्पण तथा फीता काटकर शुभारंभ किया।
राज्य मंत्री ने किया पौधारोपण
मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने आज शासकीय महाविद्यालय राजनगर की परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक पौधा रोपण करने की अपील की।
राज्य मंत्री ने नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन राजनगर का किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश शासन की कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने शासकीय महाविद्यालय राजनगर के लोकार्पण के पश्चात भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों के संबंध में संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
