नगर परिषद कैमोर विकास की ओर अग्रसर : अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट एवम सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा के प्रयासों की हो रही सराहना
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक आज करेंगे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण
(कैमोर) मध्यप्रदेश में कटनी जिले की नगर परिषद कैमोर क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।

अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट के प्रयास प्रत्येक कार्य में सफल हो रहे है। नगर परिषद कैमोर के शहरवासियों को राज्य व केंद्र की प्रत्येक योजनाओं का लाभ मिल रहा है ।

शहर के सभी वार्डों में निर्माण कार्य अनवरत जारी है। नगर परिषद कैमोर के विकास कार्यों में सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा एवम निर्माण कार्यों में इंजीनियर हिमांशु गौतम गुणवत्ता पूर्वक बस स्टेंड, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, चौपाटी , शापिंग कांप्लेक्स सड़क आदि अन्य निर्माण कर करवा रहे है।

नगर परिषद कैमोर में आने वाले लोगों के कार्य आसानी से हो रहे हैं, भ्रष्टाचार के प्रति अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा एवं सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा का रवैया बेहद कठोर है । नगर परिषद के अधिकारियों एवम कर्मचारियों को दो टूक निर्देश है कि लोगों को सरकार की प्रत्येक योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को निशुल्क लाभ मिलना चाहिए।

नगर के लोग अध्यक्ष एवम सीएमओ की कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं सभी पार्षदों के साथ शहर के वार्डों में पहुंचकर अध्यक्ष एवं सीएमओ जनता से मिलने के साथ ही जन समस्याओं का निराकरण भी करते हैं। तत्काल मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर समाधान से लोगों को अवगत करवाते हैं।

नगर परिषद कैमोर में चल रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशासन ने भी सराहना की है। शहर के प्राचीन मंदिर पनिहाई मंदिर का नगर परिषद द्वारा नवीन कायाकल्प किया जा रहा है। नगर परिषद में साफ सफाई स्वच्छता पर भी स्वच्छता निरीक्षक पी आर सिंह द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएमओ द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों व जन शिकायतों का भी तत्काल निराकरण किया जा रहा है । शिकायतकर्ता को बुलाकर तत्काल समाधान किया जा रहा है।

नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट एवं सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा के साथ नगर के समग्र विकास में सभी वार्ड पार्षदों की भी सक्रिय भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है।
जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है और शहर में विकास कार्य सतत प्रगति पर है।आने वाले समय में अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट एवं सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा के द्वारा नगर परिषद कैमोर के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट शहर में प्रस्तावित किए जाने की संभावना है।

नगर विकास यात्रा के बढ़ते कदम मे आज 13 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण एवं अधो संरचना चतुर्थ चरण के कार्य तथा कायाकल्प 2.0 के अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (पूर्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) के मुख्य आतिथ्य में, श्रीमती मनीषा अजय शर्मा अध्यक्ष नगर परिषद कैमोर की अध्यक्षता एवं संतोष केवट उपाध्यक्ष नगर परिषद कैमोर के विशिष्ट आतिथ्य में सायं 6:00 बजे चिल्ड्रन पार्क ओपन जिम स्थल में संपन्न होने जा रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने सभी से इस कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थित की अपील की है।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

