कलेक्टर- सीईओ ने पलासनेर में देखे मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्य –
( हरदा )
कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री दिलीप कुमार यादव ने ग्राम पलासनेर में मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण अंतर्गत किए जा रहे नाला विस्तारीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जा रहे तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण कर तालाब की पाल पुनः सुधारकर बनाने के निर्देश दिए। अधिकारी द्वय द्वारा जिले में नवाचार के अंतर्गत पंचायतों में तैयार किये जा रहे वृक्ष बैंक के लिए चयनित भूमि देखी। पलासनेर में शांतिधाम के पास उक्त भूमि का चयन किया गया है। उन्होंने चयनित भूमि को काँटों की बागुड़ से संरक्षित करने के निर्देश दिए।
