केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर में एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत रेवती रेंज में वृक्षारोपण करेंगे

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से रहेंगे उपस्थित
मंत्रीद्वय श्री विजयवर्गीय एवं श्री सिलावट ने रेवती रेंज में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
वृक्षारोपण हेतु तैयारियों एवं प्रबंधों का जायजा लेते हुए दिये आवश्यक निर्देश

(इन्दौर)  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर में एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत रेवती रेंज में वृक्षारोपण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

यहां कार्यक्रम की तैयरियों के संबंध में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने आयोजन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। रेवती रेंज पहाड़ी पर होने वाले वृह्द स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्री विजयवर्गीय ने निर्देश दिये कि बेहतर प्रबंधों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हो। उन्होंने रेवती रेंज पहाड़ी पर 9 झोन एवं 100 सब झोन बनाये जाकर होने वाले वृक्षारोपण के लिये समस्त तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने वृक्षारोपण करने के लिये आने वाले लोगों के पेयजल, भोजन, चिकित्सकीय, पार्किंग व्यवस्था, झोन प्रभारी एवं वालेंटियर्स को सौंपे गये दायित्वों, कंट्रोल रूम आदि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधों के साथ वृक्षारोपण के अभियान में सभी पूरे उत्साह से सहभागिता करें। इस अवसर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने वृक्षारोपण हेतु विभिन्न समाज, संगठनों, संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के माध्यम से किये गये प्रबंधों की जानकारी देते हुए बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने वृक्षारोपण के लिये किये गये प्रबंधों, सौंपे गये दायित्वों, आवश्यक संसाधनों, पेयजल, झोनवार वालेंटियर्स की व्यवस्था, भोजन प्रबंधों, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में अधिकारीगण को बेहतर प्रबंधों के लिये आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर वृक्षारोपण हेतु तैयार किये गये झोन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री दिव्यांक सिंह, पूर्व विधायक श्री संजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्यजन अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत 51 लाख वृक्षों के रोपण के अंतर्गत रेवती रेंज में 14 जुलाई को 11 लाख वृक्षों का रोपण किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें