जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण
(रायसेन) कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा तथा डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह द्वारा जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अधिकांशतः प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत बिल, आर्थिक सहायता से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
