बाबा महाकाल से स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रार्थना – प्रदेश को कोरोना से जल्द करें मुक्त

( भोपाल )

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रार्थना की कि जल्द ही प्रदेश कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो। मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा और आर्शिवाद से प्रदेश में रिकवरी रेट में निरंतर बढोत्तरी हो रही है। कोरोना के पीड़ित स्वस्थ्य होकर अपने घर जा रहे हैं। आज प्रदेश का रिकवरी रेट 76 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है। जल्द ही इस पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।

मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें