भोपाल जिले में वर्षा की स्थिति
( भोपाल )
1 जून से 23 जून तक 235.48 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
भोपाल जिले में आज प्रात: 8:30 बजे की स्थिति 2.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू अभिलेख ने जानकारी देते हुए बताया वर्षा मापी केंद्र बैरागढ़ में आज 5.4 मि.मी, तथा कोलार क्षेत्र में 2.4 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।
भोपाल जिले में 1 जून से 23 जून 2020 तक 235.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अब तक बैरागढ़ में 151.26 मि.मी, तथा कोलार में 214.90 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। विगत वर्ष इसी अवधि में 23.65 मिमी वर्षा भोपाल में हुई थी।
