पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून –
( रायसेन )
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2019-20 हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2020 निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाईन नहीं भरे गए है। वे निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से पात्रतानुसार भरना सुनिश्चित करें। शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं को पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन अनिवार्य रूप से समयावधि में प्राप्त कर छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं प्रपोजल तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
