पिकनिक स्थलों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए कलेक्टर ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश –

( रायसेन )

जिले में अनेक ऐसे स्थल, डेम, तालाब, जलप्रपात और अन्य जलस्त्रोत हैं जहां वर्षा ऋतु में पिकनिक मनाने एवं घूमने के लिए जिले सहित अन्य जिलों के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। कुछ जल भराव के स्थलों पर पानी की गहराई अधिक होने एवं चट्टानों के फिसलन भरे होने के कारण आकस्मिक दुर्घटनाएं घटित हो जाती है। वर्षा ऋतु के दौरान पिकनिक स्थलों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने वन मण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल रायसेन तथा औबेदुल्लागंज एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री भार्गव ने अधिकारियों को जिले में स्थित संबंधित विभाग द्वारा निर्मित, विभागीय सीमा क्षेत्र में आने वाले समस्त डेम, तालाब एवं जल भराव के अन्य स्थलों को चिन्हित कर सभी स्थलों पर विशेषकर महादेव पानी क्षेत्र में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम और व्यवस्थाएं किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चिन्हित स्थलों पर आवश्यक निर्देशों को दर्शित करने वाले नोटिस बोर्ड लगाने, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने और आवश्यकतानुसार बाउण्ड्री अथवा बेरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छुट्टी के दिवसों में महादेव पानी स्थल पर विभागीय गार्डो की तैनाती करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाईड लाईन और मप्र शासन के गृह विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें