होम आइसोलेशन के लिए संबंधित एसडीएम प्राधिकृत –
( धार )
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने एक आदेश जारी कर कोविड-19 के तहत संक्रमित पोजिटीव व्यक्ति के कांटेक्ट हिस्ट्री में आए एवं अन्य कारणों से व्यक्तियों को होम आइसोलेशन किये जाने बाबत अनुविभागीय दण्डाधिकारी (समस्त) जिला धार तथा सिटी मजिस्ट्रेट नगर धार को अपने अधिकारिता क्षेत्र हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि होम आईसोलेशन अभिस्वीकृति संबंधित से ली जाए। यह भी निर्देश दिए हैं कि आदेश के तहत होम आईसोलेशन किये गये व्यक्तियों की सूची पृथक से तैयार कर कार्यालय में रखना सुनिश्चित करेंगे।
