अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम किया घोषित –
( खरगौन )
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पांडेय ने अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित या है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 सितंबर 2011 को थाना सनावद में फरियादी मोहम्मद पिता फैज मोहम्मद निवासी मछली बाजार सनावद की सूचना पर 482/2014 धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान अपहृता व अज्ञात आरोपी की तलाशी प्रारंभ की गई। अपहृता बालक एवं फरार आरोपी के हर संभव प्रयास किए, लेकिन अज्ञात आरोपी अब भी फरार है। पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि फरार आरोपी को बंदी बनवाने या उसकी सही सूचना देने वाले व्यक्ति को घोषित 5 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।
