कलेक्टर ने एसडीईआरएफ के टीम को किया सम्मानित

( सिंगरौली )

बाढ़ मे फसे चार बच्चो को टीम के द्वारा सकुशल निकाला गया था बाहर

  विगत दिवस माड़ा थान क्षेत्र के मायर नदी मे मछली पकड़ने गये चार मासूम अचानक नदी मे  आई बाढ़ मे फस गये थे।  जिसे एसडीईआरएफ की टीम के द्वारा तत्परता के साथ स्थल पर पहुचकर बाढ़ मे फसे चारो बाच्चो को सकुशल बाहर निकाला गया।
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा द्वारा आज एसडीआरएफ टीम को बधाई देते हुये अपने कर कमलो द्वारा टीम के सदस्यो को संम्मनित  किया गया। उन्होने कहा कि जिस तरह से विगत दिवस रेस्क्यू कर टीम ने मासूमो को बचाया है उसके लिए सभी बधाई के पात्र है आगे भी हर समय  इसी तरह से रेस्क्यू टीम तत्पर रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज, अपर कलेक्टर बी.के पाण्डेय,सयुक्त कलेक्टर व्ही.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर एसपी मिश्रा, रवि मालवीय उपस्थित रहे।
इनको किया गया संम्मानितः- कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा होम गार्ड के कंम्पनी कमान्डर पी.एल कोगे, प्लाटून कमान्डर योगेन्द्र बहादुर सिंह मार्बो, दलबीर प्रसाद विश्वकर्मा, मनमोहन सिंह, राजकुमार पनिका, उदित नारायण सिंह, संजय सिंह, लाल प्रताप सिंह, बाबू लाल, कुवारे , राम सिंह, संतोष साकेत को संम्मानित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें